--विज्ञापन यहां--

पीबीएम मे पानी कि किल्ल्त होगी दूर : बंद पड़े ट्यूबवेल का हुआ पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार

On: May 2, 2026 3:01 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

समाजसेवी रुपकिशोर व्यास एवं डॉ. जितेंद्र आचार्य कि प्रेरणा से भामाशाहों ने किया सहयोग

प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार व अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने जताया आभार

बीकानेर अपडेट,2 मई । शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में मानवीय दृष्टिकोण से एक सराहनीय पहल की गई है। आमजन की सहायतार्थ महाराजा एमआरआई सेंटर के सामने लंबे समय से बंद पड़े ट्यूबवेल का पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया।

यह कार्य समाजसेवी रूप किशोर व्यास की प्रेरणा से स्वर्गीय सूरजमल राठी (अक्कासर) परिवार, भामाशाह रामकिशन डागा, रमेश छिम्पा, विनोद मोदी, मनोज बजाज (सिंथेसिस परिवार), हीरालाल गेधर एवं रामधन डागा के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, डॉ. जितेंद्र आचार्य, शिव मारू, दीपक मोदी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एस पी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने भामाशाहो का आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। इस तरह के जनसहयोग से किए गए कार्य अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से बंद पड़े ट्यूबवेल के पुनः शुरू होने से अस्पताल परिसर में जल संकट काफी हद तक कम होगा। उन्होंने सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें