--विज्ञापन यहां--

रुद्री पाठ प्रशिक्षण शिविर 11 मई 2026 से

On: May 2, 2026 3:58 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। पं बाबू लाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा निःशुक्ल रुद्रासष्टाध्यायी (रुद्री) पाठ शिव पूजा विधि एवं शिव महिम्न शिव तांडव स्तोत्र, रुद्राष्टकम् आदि प्रशिक्षण शिविर दिनांक 11 मई 26 से 12 जून 26 तक रघुनाथ जी का मन्दिर रघुनाथ सर कुँआ के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण 1008 श्री श्री-सर्वेश्वरानन्द जी महाराज एवं दण्डी स्वामी श्री श्रीधरानन्द जी महाराज के कर कमलो से हुआ। स्वामी श्री सर्वेश्वरानंद जी ने ब्राह्म‌णों एवं द्विज मात्र को निरन्तर वेदाध्ययनकरने एवं नित्य सन्ध्या गायत्री का जाप करना और नित्य शिव पूजा करने का उपदे‌श दिया वहीं श्री श्रीधरानन्दजी महाराज ने कहा ब्राह्मण बालकों को वेद में निष्टा रखते हुए रुद्री, मंत्र संहिता पूजाविधि और सन्ध्या आदि का
अध्ययन करना चाहिए शिविर में नित्य रुद्रीपाठ के साथ शिव स्तोत्र का पाठ भी सिखाया जाएगा उसका भी नित्य पाठ करने से मानव का कल्याण होता है।
शिविर संयोजक पं राजेन्द्र‌ किराडू ने बताया शिविर में रुद्री आदि का प्रशिक्षण पं प्रहलाद व्यास करेंगे ।
पं. किराड़ू ने बताया शिविर नित्य सायं 6:45 से 8:15 तक चलेगा जिसमें रुद्री पाठ शिव पूजा विधि, भगवान शिव के विविधस्तोत्रों का अध्ययन करवाया जाएगा। शिविर से जुड़े पं मुरलीधर पुरोहित ने बताया प्रति वर्ष की तरह इस बार भी निः शुक्ल वेदाध्यन करवाया जाएगा। विशेष बात है कि सायं 7:45 से स्त्रियाँ एवं बालिकाएँ. भी शिविर में हिस्सा ले सकेंगी जिन्हें शिव महिम्नः स्तोत्र पंचाक्षर स्तोत्र आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पोस्टर लोक‌ार्पण में पं. देवकी नंदन व्यास, राज‌कुमार पुरोहित भवानीशंकर, सेठी किराडू जुगल किशोर,पं हिमांशु किराड़ू, पं. कवि किराड़ू,श्याम व्यास आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर