--विज्ञापन यहां--

डॉ. गुंजन सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जारी किए आदेश

On: May 1, 2026 5:46 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.

सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (एसपी मेडिकल कॉलेज), बीकानेर में टी.बी. एवं चेस्ट (श्वसन रोग) विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार वरिष्ठ आचार्य डॉ. गुंजन सोनी को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

आदेश में बताया गया है कि राजस्थान सरकार के आदेशानुसार डॉ. माणक चन्द गुजरानी को टी.बी. एवं चेस्ट विभाग का विभागाध्यक्ष पद 15.10.2024 से 14.10.2026 तक अथवा वरिष्ठ आचार्य उपलब्ध होने तक के लिए सौंपा गया था। अब विभाग में वरिष्ठ आचार्य के रूप में डॉ. गुंजन सोनी की उपलब्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

गौरतलब है कि डॉ. राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेशानुसार डॉ. गुंजन सोनी, वरिष्ठ आचार्य, टी.बी. चेस्ट को दिनांक 17.03.2021 से 2 वर्ष की अवधि के लिये विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, हालांकि बाद में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के कारण वे 17 मार्च 2021 से 14 अक्टूबर 2022 तक, यानी 1 वर्ष 6 माह 29 दिन ही इस पद पर कार्य कर पाए थे।d

नए आदेश के अनुसार डॉ. गुंजन सोनी 30 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक अथवा नियमित नियुक्ति, स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति या अन्य परिस्थितियों तक विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. सोनी पर विभाग के प्रशासनिक कार्यों का संचालन, चिकित्सा सेवाओं की निगरानी, स्टाफ प्रबंधन, शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन तथा अस्पताल की विभिन्न इकाइयों—IPD, OPD, ICU व इमरजेंसी सेवाओं—को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी रहेगी।

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार के इस आदेश को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विभागाध्यक्ष बनने के बाद श्वसन रोग विभाग के डॉक्टर्स, रेजिडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर्स सहित सभी कार्मिको ने बधाई दी.

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन