--विज्ञापन यहां--

राजस्थान में दो दिन हीटवेव के बाद बदलेगा मौसम, 16 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

On: April 25, 2026 1:25 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.: राजस्थान में तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 26 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों और 27-28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, इस सिस्टम के सक्रिय होने से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दिया। शुक्रवार को 24 शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 43.9, जैसलमेर और चूरू में 43.6, बीकानेर में 43.5, पिलानी में 43.4 और जोधपुर शहर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में भी गर्मी का असर तेज रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी बारिश के आसार हैं। गर्मी से राहत के लिए अलवर में सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया गया।विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन