--विज्ञापन यहां--

विश्व पृथ्वी दिवस पर बीकानेर–देशनोक में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प, हवन व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: April 22, 2026 11:46 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बीकानेर और देशनोक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ, बीकानेर में विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने और खरीदारी के समय कपड़े का थैला साथ रखने की प्रतिज्ञा की।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं पूर्व उपाचार्य डूंगर महाविद्यालय के प्रोफेसर (वनस्पति शास्त्र) डॉ. एन. बी. सक्सेना की 11वीं पुण्यतिथि भी मनाई गई। उनके परिवारजनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जीवों की रक्षा के उद्देश्य से बीकानेर से देशनोक तक कई जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया।

राजकीय महाविद्यालय, देशनोक में एमए भूगोल के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां डॉ. सोनाली सक्सेना ने गायत्री शक्तिपीठ द्वारा तैयार किए गए पर्यावरण-अनुकूल बैग विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉलिथीन का उपयोग न करने, बिजली-पानी जैसे संसाधनों का सदुपयोग करने और उन्हें व्यर्थ न जाने देने की शपथ दिलाई गई

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य व इंचार्ज ने विद्यार्थियों और स्टाफ को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। वहीं, श्रीमती शर्मिला ने छात्राओं को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले सेल्फ-डिफेंस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त, जवाहर स्कूल भीनासर में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई गई। यह शपथ श्री पवन कुमार ओझा (गायत्री परिवार) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

 

इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों के जरिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर