--विज्ञापन यहां--

टीबी उन्मूलन में नया कदम, मेडिकल कॉलेज मे लगी पैथोडिटेक्ट मशीन, मिलेगा तेज और सटीक निदान

On: April 22, 2026 11:36 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 22 अप्रैल. राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थित टीबी, सी एंड डीएसटी लैब में बुधवार को पैथोडिटेक्ट मशीन कि स्थापना एवं उसका डेमो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ.

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी. एस. मोदी ने बताया कि इस अत्याधुनिक मशीन के आने से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (डीआरटीबी) के निदान में तेजी आएगी। अब रिफैम्पिसिन और आइसोनियाजिड के रेसिस्टेंस पैटर्न का पता बहुत कम समय में लगाया जा सकेगा, जिससे मरीजों को शीघ्र और उचित इलाज उपलब्ध हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि पैथोडिटेक्ट मशीन टीबी के निदान और दवा प्रतिरोधक क्षमता जांच को और अधिक प्रभावी बनाएगी, जिससे रोगियों का समय पर बेहतर उपचार संभव होगा।

इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी, डॉ. भागीरथ बिश्नोई, डॉ. प्रवीण प्रजापत तथा समस्त टीबी लैब कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन