बीकानेर अपडेट.बीकानेर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान उत्साह के साथ जारी रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिले में बनाए गए 3 बूथों पर कुल 3,164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव मैदान में लक्ष्मीकांत रंगा, कमल नारायण पुरोहित सहित कई दिग्गज प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए करीब 50 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। पूरे दिन शांतिपूर्ण मतदान के बीच अधिवक्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इसकी कवरेज पब्लिक एप ने बुधवार दोपहर बजे की
बार काउंसिल चुनाव को लेकर बीकानेर में उत्साह, लंबी कतारों के बीच मतदान जारी
On: April 22, 2026 11:26 AM
--विज्ञापन यहां--





