--विज्ञापन यहां--

चाइनीज मांझे के खिलाफ सघन अभियान, आमजन को सलाह

On: April 19, 2026 3:51 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपड़ेट। बीकानेर जिले के नापासर में ‘जानलेवा मांझे’ के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अक्षय तृतीया के मौके पर पतंगबाजी के बीच बढ़ते हादसों को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। सुषमा शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की।

 

इस दौरान दुकानदारों को साफ चेतावनी दी गई कि चाइनीज मांझा किसी भी हालत में नहीं बेचा जाए। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि कहीं भी ऐसे मांझे की बिक्री या इस्तेमाल नजर आए तो तुरंत सूचना दें।थानाधिकारी सुषमा ने बताया कि त्योहार खुशियों का होता है, लेकिन चाइनीज मांझा इंसानों और पशु-पक्षियों दोनों के लिए जानलेवा है। नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
वहीं पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनने के साथ गले पर कपड़ा बांधने और बच्चों को आगे ना बिठाने की सलाह दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर