--विज्ञापन यहां--

पांच अप्रैल की सभा को लेकर सियासी संग्राम तेज, गोविंदराम मेघवाल जुटे शक्ति प्रदर्शन में, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया किनारा

On: April 3, 2026 5:56 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। जिले कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच 5 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल द्वारा “संगठन बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ बड़ी जनसभा आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर पार्टी के अंदर ही विवाद खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार इस सभा को लेकर देहात कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसे अनाधिकृत कार्यक्रम बताया गया है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस आयोजन से दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस के नियमों के विपरीत बताया गया है, जिससे संगठन के भीतर असहमति खुलकर सामने आ गई है।

इधर, गोविंदराम मेघवाल अपने समर्थकों के साथ सभा को सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं और इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में वायरल हुए ऑडियो-वीडियो प्रकरण के बाद यह विवाद और गहरा गया है, जिसमें स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के समर्थकों ने भी खुलकर विरोध जताया था।

अब सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, 5 अप्रैल की यह सभा न केवल संगठन की स्थिति बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिए भी अहम मानी जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन