--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, कलेक्टर ने दिए सर्वे के निर्देश

On: April 3, 2026 5:34 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। जिले में शुक्रवार को हुई तेज बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लूणकरणसर, अर्जनसर और बज्जू सहित आसपास के क्षेत्रों में महज 20 मिनट की ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी फसलों को बर्बाद कर दिया। जीरा, ईसबगोल, सरसों, चना और गेहूं की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे किसानों में मायूसी छा गई है। किसानों ने प्रशासन से गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।

कलेक्टर ने सर्वे के दिए निर्दे

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व दलों को सक्रिय कर प्राथमिक सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर (राहत) को भी फील्ड अधिकारियों को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द राहत दिलाई जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर