--विज्ञापन यहां--

मदन विहार हत्याकांड में सहमति के बाद खत्म हुआ धरना, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

On: April 3, 2026 5:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मदन विहार कॉलोनी में हुए भंवरलाल रेगर हत्याकांड को लेकर परिजनों और समाज के लोगों का चल रहा धरना प्रशासन से साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को हुई बातचीत में प्रशासन और धरनार्थियों के बीच विभिन्न मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया गया।

अखिल भारतीय रैगर महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए हैं। इनमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को विधिक सहायता उपलब्ध कराना और सरकारी नौकरी के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा भेजना शामिल है। साथ ही ठेकेदार व मकान मालिक की ओर से छह लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर भी सहमति बनी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह मदन विहार कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर भंवरलाल रेगर का खून से सना शव मिला था। भंवरलाल वहां चौकीदार के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर उसकी हत्या की। जब वह सुबह घर नहीं पहुंचा तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर स्तब्ध रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव उठाने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद वे मान गए और शव को पोस्टमॉर्टम का पोस्टमार्टम करवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस विभिन्न एंगल से जांच करते हुए जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर