--विज्ञापन यहां--

शिवबाड़ी में संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का शव लेने से इनकार लगाया धरना

On: April 3, 2026 7:26 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। शिवबाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक भंवरलाल रैगर का शव मदन विहार कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला था, जिसके बाद परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी है। मृतक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है—मृतक की पत्नी नेत्रहीन है, जबकि उसका बेटा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में परिवार न्याय के साथ-साथ जीवन यापन के लिए भी मदद की गुहार लगा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं और संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। वहीं, इस मामले ने शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर