बीकानेर अपडेट। शहर के भांडा शाह जैन मंदिर परिसर में नवरात्रा के पावन अवसर पर 1108 कन्याओं का पूजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। यह आयोजन वर्ष 2016 से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्रीलक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल और मां सती माता भक्त मंडल द्वारा किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत सरजुदास महाराज और दत्ताश्री रामेश्वरानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





