--विज्ञापन यहां--

बीकानेर: चलती बस से गिरकर कंडक्टर की मौत, लापरवाही के आरोप में चालक पर केस दर्ज

On: March 26, 2026 1:54 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर: चलती बस से गिरकर कंडक्टर की मौत, लापरवाही के आरोप में चालक पर केस दर्ज

बीकानेर अपडेट। नापासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चलती बस से गिरने के कारण कंडक्टर की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राज मार्ग 11 पर नौरंगदेसर और गुसांईसर के बीच हुई, जहां बस में कार्यरत कंडक्टर अचानक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, रायपुरिया निवासी चेनपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बस चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाया। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से कंडक्टर जितेंद्र सिंह बस से नीचे गिर गए। सड़क पर गिरते ही उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घायल अवस्था में आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर फैल गई।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर